ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में नये प्राचार्य का हुआ स्वागत

Updated at : 01 Mar 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में नये प्राचार्य का हुआ स्वागत

ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में गौतम बेपारी ने नए प्राचार्य के रूप में योगदान दिया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में गौतम बेपारी ने नए प्राचार्य के रूप में योगदान दिया. विद्यालय के बच्चों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया. इसके बाद अध्यापिका प्राणु प्रधान ने सभी छात्रों को नए प्राचार्य का परिचय दिया. विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने श्री बेपारी का अभिनंदन किया. बताया कि वे मूल रूप से बैरकपुर, कोलकाता के निवासी हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उनका 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने कहा यह हमारे विद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है कि हमें उनके अनुभव का लाभ मिलेगा. अपने संबोधन में श्री बेपारी ने कहा कि वे अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और ओड़िया भाषा के जानकार हैं. ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में शामिल होने से पहले वे आंध्र प्रदेश के इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola