सांसद-विधायक ने दिलायी कुपोषण मुक्त समाज की शपथ

Updated:
विज्ञापन
सांसद-विधायक ने दिलायी कुपोषण मुक्त समाज की शपथ

पाकुड़ में आठवें पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, डीसी मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सांसद ने कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए शपथ दिलाई और संतुलित आहार, माताओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी देने पर जोर दिया। डीसी ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान माताओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता रथ 23 अप्रैल तक जिले के विभिन्न इलाकों में पोषण, एनीमिया रोकथाम, शिशु आहार व स्वच्छता के विषय में जागरूकता फैलाएगा। अधिकारियों ने पोषक व्यंजनों के स्टॉल का भी अवलोकन किया।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ आठवें पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, डीसी मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. सांसद विजय कुमार हांसदा ने सभी को कुपोषण मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलायी. उन्होंने संतुलित आहार अपनाने, माताओं व बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने और पोषण के प्रति जागरुकता फैलाने का आह्वान किया. डीसी ने कहा कि, पोषण पखवारा के माध्यम से माताओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. संतुलित आहार, स्वच्छता, समय पर टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच से कुपोषण को कम किया जा सकता है. जागरुकता रथ 23 अप्रैल तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को पोषण, एनीमिया रोकथाम, शिशु आहार व स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा. अधिकारियों ने पोषक व्यंजनों के स्टॉल का अवलोकन कर जानकारी ली.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola