मोड़े मांझी विवाद मामले का मुख्य आरोपी छविलाल गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मोड़े मांझी विवाद मामले का मुख्य आरोपी छविलाल गिरफ्तार

पाकुड़ नगर. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित मोड़े मांझी विवाद मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित मोड़े मांझी विवाद मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. इसके मुख्य आरोपी छविलाल टुडू उर्फ बुचु टुडू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी जराकी गांव का निवासी है और उस पर कांड संख्या 15/2025 दर्ज था. अमड़ापाड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि छविलाल टुडू पर जामकनाली गांव में मांझी परगना बैसी की गैरकानूनी बैठक करने का आरोप है. इस बैठक में जमीन विवाद को लेकर कथित रूप से मारपीट और जुर्माना जैसे गैरकानूनी कार्य किए गए थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान ठाकुर मुर्मू के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं 191(3), 190, 126(2), 127(2), 137(2), 308(2), 308(3), 308(5), 305(a), 74, 76, 109, 351(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 23 नामजद अभियुक्तों और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola