बालकनी में बैठकर काम कर रहे मनरेगा एइ गिरे नीचे, मौत

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 26 Apr 2025 7:09 PM

विज्ञापन

सदर प्रखंड में मनरेगा के सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला के आकस्मिक निधन पर जिले में शोक की लहर है.

विज्ञापन

पाकुड़/महेशपुर सदर प्रखंड में मनरेगा के सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला के आकस्मिक निधन पर जिले में शोक की लहर है. समाहरणालय स्थित सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया. दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जानकारी के अनुसार बिरसा चौक के पास स्थित अपने घर की बालकनी में बैठकर काम कर रहे थे, तभी वे नीचे गिर गए. आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि घटना स्थल की जांच की गई है. प्रथम दृष्टियां छत पर से गिरने से मौत हुई है. मामले में यूडी केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी. वहीं महेशपुर कार्यालय परिसर में शनिवार को जेइ की मौत को लेकर शोक सभा कर सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट की. शोक सभा में सीओ संजय कुमार सिन्हा, सीआइ उपेंद्र यादव, बीपीओ रिजवान फारूकी, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, नीरज कुमार, एमओ फकरे आजम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola