फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट वितरित

फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट वितरित
प्रतिनिधि, पाकुड़िया. शनिवार को सीएचसी में डॉ. मंजर आलम ने डोमनगड़िया पंचायत के मुखिया सुभाष हेंब्रम के साथ फाइलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट वितरित किए. डॉ. आलम ने बताया कि हाथी पांव रोगियों को सूजन से बचने के लिए यह किट दिया गया है, जिसमें टब, मग, तौलिया, एंटीसेप्टिक, क्रीम, चप्पल, साबुन व दवा हैं. उन्होंने रोगियों को सूजन वाले स्थान को साफ रखने और सोते समय पैर ऊंचे रखने की सलाह दी. मौके पर केटीएस संजय मुर्मू, बीपीएम प्रभात दास, डॉ. गंगा शंकर साह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




