लिट्टीपाड़ा में विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया झंडोत्तोलन

Updated:
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा में विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया झंडोत्तोलन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान ध्वजारोहण किया गया और तिरंगा को सलामी दी गयी. प्रखंड परिसर में प्रमुख मरांगबिटी बेसरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके पश्चात बीडीओ संजय कुमार ने मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया. वहीं, विधायक हेमलाल मुर्मू ने रोडगो स्थित आवासीय कार्यालय में तिरंगे को सलामी दी. पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में पुलिस निरीक्षक अनिल गुप्ता, थाना परिसर में दारोगा विनय कुमार, कृषि कार्यालय में केसी दास, जेएसएलपीएस कार्यालय में बीपीएम, सीएचसी में डॉ मुकेश बेसरा, सरस्वती शिशु मंदिर में सचिव गणेश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola