बासेतकुंडी में कई आवेदन निबटाये गये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2025 5:36 PM
पाकुड़िया प्रखंड के बासेतकुन्डी पंचायत परिसर में सेवा का अधिकार सप्ताह 2025 के तहत शिविर आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, भूमि सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिस्टमणी हेंम्ब्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा और पंचायत मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। मजदूर कार्ड, धोती-साड़ी और अन्य परिसंपत्तियों का भी वितरण हुआ। कई आवेदनों का तुरंत निस्तारण कर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय कर्मियों की समन्वित मेहनत से शिविर सफल रहा।
पाकुड़िया. पाकुड़िया प्रखंड के बासेतकुन्डी पंचायत परिसर में सेवा का अधिकार सप्ताह 2025 के तहत शिविर आयोजित हुआ. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया. शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिस्टमणी हेंम्ब्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा और पंचायत मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मजदूर कार्ड, धोती–साड़ी और अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कई आवेदनों का तत्काल निस्तारण हुआ और प्रमाणपत्र दिए गए. शिविर को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय कर्मियों की अहम भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










