क्षेत्र की समस्याओं से कराएं अवगत, होगी त्वरित कार्रवाई : प्रमुख

Updated at : 18 Feb 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र की समस्याओं से कराएं अवगत, होगी त्वरित कार्रवाई : प्रमुख

प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति के सदस्यों की मासिक बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति के सदस्यों की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी एवं बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने संयुक्त रूप से की. बीडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से फाइलेरिया एमडीए आइडीए कार्यक्रम के तहत दवाई सेवन की जानकारी ली. इसके बाद पूर्व बैठक की में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि की गयी. बीडीओ ने प्रखंड की 18 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं की स्थिति का विश्लेषण किया. इसमें पूर्ण, अपूर्ण, सक्रिय एवं निष्क्रिय योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट की समीक्षा की. इस दौरान जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई. बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. पंससों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बैठक में उठाया. प्रमुख कालीदास मरांडी ने सभी सदस्यों से कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को तुरंत अवगत कराएं ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. बैठक में उन्नति के पहिया योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की बात कही. साथ ही आगामी कार्यों की योजना बनाई गयी. मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत, बीपीओ जगदीश पंडित, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, बीपीआरओ त्रिदीप शील, बीइइओ मर्सीला सोरेन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola