पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष बने लक्ष्मी नारायण सिंह

Updated at : 17 Feb 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष बने लक्ष्मी नारायण सिंह

कृषि विज्ञान केंद्र के समीप सोमवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज शाखा महेशपुर के सदस्यों ने वनभोज का आयोजन किया.

विज्ञापन

महेशपुर. कृषि विज्ञान केंद्र के समीप सोमवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज शाखा महेशपुर के सदस्यों ने वनभोज का आयोजन किया. इस अवसर पर पेंशनर समाज संगठन के पुनर्गठन (चुनाव- 2025) का भी आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पेंशनर समाज के सदस्य सुशील हेंब्रम ने की. पुनर्गठन में प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, उपाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर, महसीन अली विश्वास, सचिव प्रल्हाद भगत, संयुक्त सचिव सर्वाडीनी हांसदा, आबू नासेर, कोषाध्यक्ष प्रयाग कुमार भगत, सह कोषाध्यक्ष गुलाम रसूल, अंकेक्षक पंचानन दास, सह अंकेक्षक मालती कुमारी को चुना गया. वनभोज कार्यक्रम में मासिक बैठक कर पेंशन नियमित व समय पर भुगतान, संगठन के विस्तार व एकता पर जोर दिया गया. सभी सदस्यों ने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से यह आयोजन सभी के सहयोग से करते आ रहे हैं. कहा कि वे भावी पीढ़ी के लिए कुछ कार्य कर जाना चाहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें याद करें. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह, प्रखंड सचिव प्रह्लाद भगत, प्रयाग कुमार भगत, लोइस हेंब्रम, साइमन हांसदा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola