ePaper

झामुमो ने निशिकांत के यूनियन टेरिटरी की मांग का किया विरोध, निकाला आक्रोश मार्च व जलाया पुतला

Updated at : 30 Jul 2024 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने निशिकांत के यूनियन टेरिटरी की मांग का किया विरोध, निकाला आक्रोश मार्च व जलाया पुतला

झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. यूनियन टेरिटरी बनाने के बयान का विरोध जताते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. साथ ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लोकसभा में दिए गए उस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने के लिए संथाल परगना, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश गठित करने की मांग की है. रैली के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. रैली झामुमो जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए बिरसा चौक के समीप सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन कर संपन्न हुई. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं बंगाल के कुछ हिस्से को मिलाकर यूनियन टेरिटरी बनाने के संबंध में बयान दिया गया है. इस बयान से भाजपा की झारखंड विरोधी मानसिकता साफ झलकती है. झारखंड के आदिवासी मूलवासी ऐसे बयान को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. आज हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना कड़ा विरोध जताया है. झारखंड की जल, जंगल व जमीन की लड़ाई को झामुमो ने हमेशा से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में लड़ा है और आज भी हम इन विरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध करते हैं. वहीं जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे सहित अन्य ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की. मौके पर जिप अध्यक्ष जूली ख्रिस्टमुनी हेंब्रम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, उमर फारूक, जोसेफिना हेंब्रम, सुशीला देवी, प्रदीप कुमार, राजकिरण तुरी, महमूद आलम, मुसलोद्दीन अंसारी, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, मुकेश सिंह, नूर आलम, मुसलोद्दीन शेख, मोतीलाल हांसदा, मैनुद्दीन अंसारी, अनारुद्दीन मियां, इशहाक अंसारी, जावेद आलम, जाकिर हुसैन, कोर्नेलियुस हेंब्रम, जहीरुद्दीन मियां सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola