भाजपाइयों ने जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

प्रखंड के विभिन्न गांवों में भाजपाइयों ने जनसंपर्क अभियान चलाया.
पाकुड़,अमड़ापाड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में भाजपाइयों ने जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान बोहड़ा पंचायत के कालाझोर, भिलाई एवं जामुगाड़िया गांव में मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम की अध्यक्षता में चलाया गया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा से राजमहल लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में वोट मांगे. कार्यक्रम में राजमहल लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी भी शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए अपने पक्ष में जनता से वोट की अपील की. मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी दानियल किस्कू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, अजजा मोर्चा साहिबगंज जिला अध्यक्ष निर्मल टुडू, कालिदास मरांडी, एलियन हांसदा, बिहारी मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










