शांति समिति की बैठक में अतिक्रमण व जलजमाव का उठा मुद्दा

महेशपुर थाना परिसर में एसडीपीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित थे। एसडीपीओ ने सभी से सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। बैठक में महेशपुर मस्जिद रोड व ईदगाह मार्ग पर जलजमाव और आंबेडकर चौक में अतिक्रमण की समस्या उठाई गई, जिनका समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधिकारी, सांसद व विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे।
प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ विजय कुमार ने की. बैठक में सीओ संजय कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा एवं थाना प्रभारी रवि शर्मा समेत विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित थे. एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा कोई कार्य नहीं करें, जिससे दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे. इस दौरान महेशपुर मस्जिद रोड सहित ईदगाह जाने वाले मुख्य मार्गों पर जलजमाव की समस्या तथा आंबेडकर चौक में अतिक्रमण का मामला अधिकारियों के समक्ष उठाया गया, जिसका जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया. मौके पर एएसआई अवधेश यादव, काली प्रसाद साहा, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि अब्दुल वदूद, साधन झा, महबूब आलम, सद्दाम शेख, अनिकेत सिंह, शिवम भगत, गुंजन तिवारी, निर्मल यादव, बुद्धि शेख, सेंटू शेख, विजय भंडारी, राहुल मिश्रा, कलीमुद्दीन शेख, चंचल शेख, कबीर शेख, पप्पू अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










