लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में दी गयी जानकारी

पाकुड़ नगर. डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में रवींद्र भवन टाउन हॉल में राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में रवींद्र भवन टाउन हॉल में राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न विभागों के डीडीओ एवं उनके सहायक, इंटर शिक्षक संघ, झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, झारखंड राज्य प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, झारखंड राज्य पेंशन समाज आदि ने सक्रिय भागीदारी की. उपायुक्त ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजना के महत्व और इसके सुचारू क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी. कार्यशाला में राज्यस्तर से पहुंची तकनीकी टीम व जिलास्तरीय टीम ने पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेज अपलोडिंग व व्ययन पदाधिकारी द्वारा सत्यापन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. साथ ही, योजना से जुड़े तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान भी साझा किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola