बीएलओ को नजरी नक्शा तैयार करने की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ को नजरी नक्शा तैयार करने की दी गयी जानकारी

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत निर्वाचन आयोग के नियम एवं शर्तों की जानकारी देने के लिए बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत निर्वाचन आयोग के नियम एवं शर्तों की जानकारी देने के लिए बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने की. बैठक में बीपीआरओ त्रिदीप शील ने स्पष्ट रूप से नजरी नक्शा बनाने की जानकारी दी. साथ ही मतदाता पहचान-पत्र एवं मतदाता सूची बनाने के लिए जरूरी निर्देशों व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया. वहीं, प्रपत्र छह, सात, आठ भरने के लिए 11 में से किसी एक जरूरी दस्तावेज के बारे में जानकारी दी गयी. बीपीआरओ श्री शील ने मतदान केंद्र के लिए बनने वाले नजरी नक्शा के बारे में सभी बीएलओ से जानकारी साझा किया. उन्होंने विशेष ध्यान देकर नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola