महेशपुर में भी शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
महेशपुर में भी शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

महेशपुर में भी शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रीश्री 1008 महेश्वर नाथ शिव मंदिर, ग्वालपाड़ा शिव मंदिर, ठाकुरबाड़ी आदि शिवालयों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठे. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा करते दिखे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक भी किया. मिलोनी संघ तिवारीपाड़ा ने श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर में निशुल्क पूजन सामग्री का वितरण किया. मिलोनी संघ के सदस्य सौरभ सिंह, गुंजन तिवारी, गौरभ तिवारी, प्रणव मंडल, सानू, और शौभिक पाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संघ प्रत्येक सोमवार को गंगाजल, बेलपत्र, फूल सहित अन्य पूजन सामग्री वितरित कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola