स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लायें सुधार : डीसी

Published by :SANU KUMAR DUTTA
Published at :17 Apr 2026 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लायें सुधार : डीसी

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा. बैठक में सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे. वर्ष 2026-27 के स्वास्थ्य विभाग के रोडमैप की समीक्षा की. सभी योजनाओं को प्रभावी व समयबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और आमजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया. जीरो डेज टीबी अभियान की समीक्षा की. डीसी ने इसे पूरी गंभीरता से संचालित करने को कहा. उन्होंने प्रचार-प्रसार के लिए रथ चलाने, सभी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने व निक्षय मित्र बनाने का निर्देश दिया. एचपीवी वैक्सीनेशन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का भी निर्देश दिया. अंत में सभी डीडीओ को अपने कार्यालयों के बैंक खातों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola