ePaper

टीबी खोज को लेकर स्वास्थ्य सहियाओं मिला प्रशिक्षण

Updated at : 17 Mar 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
टीबी खोज को लेकर स्वास्थ्य सहियाओं मिला प्रशिक्षण

सीएचसी सभागार में सोमवार को टीबी खोज अभियान को लेकर सभी स्वास्थ्य सहियाओं एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में सोमवार को टीबी खोज अभियान को लेकर सभी स्वास्थ्य सहियाओं एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक सुशांत कुमार दुबे व बिनोद टुडू ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य सहिया गांवों में जाकर घर-घर टीबी मरीजों की खोज करेंगी. प्रशिक्षण में एएनएम, सहिया साथी एवं स्वास्थ्य सहिया को टीबी मरीजों का खोज कर उसका बलगम लेकर जांच करने के बारे में जानकारी दी गयी. इस अभियान के तहत डायबिटीज मरीज, दुलबा-पतला कुपोषित, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले, धुम्रपान तथा शराब सेवन करने, पूर्व के टीबी मरीज, रात में बुखार आने वाले आदि के बारे में जानकारी लेकर सर्वे रिपोर्ट तैयार करेंगी. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के साथ साथ पूरे जिले को टीबी मुक्त करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola