राजदाहा मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
राजदाहा मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

पाकुड़िया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय राजदाहा में सोमवार को छह से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

विज्ञापन

पाकुड़िया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय राजदाहा में सोमवार को छह से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. आरबीएसके योजना के चिकित्सक डॉ मंजर आलम ने सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की. डॉ मंजर आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित की जा रही है. बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता सुधार लाने और बच्चों को व्यापक देखभाल करने का एक कार्यक्रम है. इसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष के बच्चों में चार डी-जन्म के समय दोष, रोग, कमी और विकास में देरी के लिए जांच शामिल है. इसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं, ताकि प्रारंभिक पहचान के साथ ही बच्चों का मुफ्त उपचार किया जा सके. इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चे-बच्चियों के बीच दवा का भी वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola