ePaper

अमड़पाड़ा के पहाड़पुर के पास टेंपो व बाइक में आमने-सामने टक्कर, तीन हुए घायल

Updated at : 18 May 2024 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
अमड़पाड़ा के पहाड़पुर के पास टेंपो व बाइक में आमने-सामने टक्कर, तीन हुए घायल

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर टेम्पो व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर स्थित सोनू लाइन होटल के समीप शनिवार को टेम्पो व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. वहीं घटना के बाद टेम्पो चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना अंतर्गत डुमली व छोटा बलमा गांव निवासी देवा पहाड़िया (28), पोंजो पहाड़िया (15) व धर्मा पहाड़िया (11) एक ही बाइक पर सवार होकर अमड़ापाड़ा हाट आ रहे थे. इस क्रम में अमड़ापाड़ा की ओर से जा रही टेम्पो (जेएच 16 एच/1994) से जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें तीनों घायल हो गये हैं. इधर, स्थानीय पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया गया है. सभी की स्थिति सामान्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola