निबंध कविता और क्विज में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 16 May 2026 5:39 PM

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैराछत्तर पर आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। निबंध लेखन, क्विज, कविता पाठ और मंच संचालन जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि एपीओ रघुवर तिवारी ने छात्राओं को आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास के लिए इन प्रतियोगिताओं के महत्व पर जोर दिया और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैराछत्तर में शनिवार को जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ के एपीओ रघुवर तिवारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान निबंध लेखन, क्विज, कविता पाठ, इवेंट मंच संचालन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की. मुख्य अतिथि ने छात्राओं कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola