एफएसटी की टीम ने चेकपोस्ट से 56 हजार रुपये किया जब्त

कदमडांगा चेकपोस्ट में एफएसटी की टीम ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 56 हजार रुपये बरामद किया है.
महेशपुर. महेशपुर-रदीपुर ओपी अंतर्गत कदमडांगा चेकपोस्ट में एफएसटी की टीम ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 56 हजार रुपये बरामद किया है. जानकारी के अनुसार एफएसटी की टीम चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व जवानों के साथ कदमडांगा चेकपोस्ट में हर एक वाहनों के डिक्की, बैग की जांच कर रही थी. इसी दरम्यान महेशपुर की ओर से जा रही एक बाइक को जांच के लिए रोका. जांच के क्रम में एफएसटी की टीम ने डिक्की व बैग को खंगाला. जांच टीम को एक बैग हाथ लगी. बैग नोटों भरे हुए थे. इसकी खबर वरीय अधिकारियों को देते हुए बाइक व 56 हजार रुपये जब्त किया. एफएसटी टीम ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में उक्त रुपये बरामद किये गये हैं. जानकारी के अनुसार जब्त रुपये रदीपुर ओपी अंतर्गत इच्छानगर का बताया जा रहा है. मौके पर एफएसटी टीम के उत्तम वैध, सुजीत मंडल, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










