27 किलो गांजा के साथ तीन महिला समेत चार आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
27 किलो गांजा के साथ तीन महिला समेत चार आरोपित गिरफ्तार

फरक्का. बहरामपुर थाने की पुलिस ने फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है. गुप्त सूचना पर नाटकीय ढंग से पीछा करते हुए फरसडंगा मोड़ से 27 किलो गांजा बरामद किया और चार आरोपियों को दबोचा.

विज्ञापन

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के मुख्य शहर बहरामपुर थाने की पुलिस ने फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है. गुप्त सूचना पर नाटकीय ढंग से पीछा करते हुए फरसडंगा मोड़ से 27 किलो गांजा बरामद किया और चार आरोपियों को दबोचा. इनमें ओडिशा निवासी तीन महिलाएं भी शामिल हैं. बहरमपुर थाने के आइसी उदय शंकर घोष ने एक बताया कि गुप्त सूचना पर एसआइ विश्वजीत घोषाल ने फरसडंगा बस स्टैंड से चार लोगों पर संदेह होने पर पीछा किया. फरसडंगा मोड़ के समीप रोक कर पूछताछ की और चारों आरोपियों की तलाशी ली. मौके से तीनों महिलाओं के पास से 27 किलो गांजा मिला. वह लालबाग थाने अंतरग्त नसीरपुर राजबटी निवासी चंदन मंडल (45) को देनेवाली थी. उन्होंने बताया कि आडिशा के थाना घुचापाली अंतर्गत कंधमाल गांव के अबन्ति दिगल (36) , लिसिमती कोहोरख (25) और प्रतिभा दिगल (40) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेशी के बाद पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola