बिना अनुमति के संचालित क्रशरों पर करें एफआइआर : डीसी

Updated:
विज्ञापन
बिना अनुमति के संचालित क्रशरों पर करें एफआइआर : डीसी

पाकुड़ नगर. जिले में अवैध खनन एवं परिवहन रोकथाम को लेकर बुधवार को जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. जिले में अवैध खनन एवं परिवहन रोकथाम को लेकर बुधवार को जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की. बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन और परिवहन नहीं होना चाहिए. उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा लिया. निर्देश दिया कि अवैध कोयला, पत्थर, बालू के उठाव, भंडारण और खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और सर्किल ऑफिसर्स को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण करें. किसी भी व्यक्ति के अवैध खनन या परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि जिले के विभिन्न क्रशरों का हर दिन औचक निरीक्षण करें और छापेमारी अभियान चलायें. जाए. कहा कि निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति संचालित क्रशरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई करें. अवैध क्रशरों को तत्काल ध्वस्त किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola