फरक्का ने जीता अटल कप सीजन-2 का खिताब, उधवा को छह विकेट से हराया

हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित अटल कप सीजन 2 का फाइनल मैच इंग्लिश 11 उधवा एवं फरक्का के बीच खेला गया.
हिरणपुर. हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित अटल कप सीजन 2 का फाइनल मैच इंग्लिश 11 उधवा एवं फरक्का के बीच खेला गया. इसमें फरक्का ने उधवा को छह विकेट से हरा दिया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता दिनेश मरांडी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, जबरदाहा मुखिया राखी हांसदा आदि मौजूद रहीं. मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उधवा टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 124 रन बनाया. फरक्का की ओर से गेंदबाजी करते हुए पारस ने 4 ओवरों में महज 8 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फरक्का की टीम ने महज चार विकेट खोकर 10वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पारस को मैन ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट का बेस्ट गेंदबाज चुना गया. वहीं टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सौरभ कसाना को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी एवं दो लाख एक हजार नकद पुरस्कार दिया. वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं एक लाख 10 हजार नकद पुरस्कार दिया गया. आयोजन को सफल बनाने में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, कमेटी के अध्यक्ष पंकज रविदास, श्यामल रविदास, जितेंद्र रविदास, श्यामा, राहुल, विनोद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




