फरक्का पुलिस ने गड्ढे से बरामद किया 52 वर्षीय व्यक्ति का शव

Updated:
विज्ञापन
फरक्का पुलिस ने गड्ढे से बरामद किया 52 वर्षीय व्यक्ति का शव

फरक्का थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर मोड़ के पास 52 वर्षीय जियाउल हक का शव गड्ढे में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेजा। जियाउल की गुमशुदगी की शिकायत तीन दिन पहले दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी नीलोत्पल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुरू होगी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार शव पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन

फरक्का. सोमवार सुबह फरक्का थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर मोड़ के पास एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने सुबह के वक्त गड्ढे में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. फरक्का थाना प्रभारी नीलोत्पल मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान स्थानीय जियाउल हक के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत तीन दिन पहले थाने में दर्ज कराई गई थी. मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगी. वहीं, परिजनों ने जियाउल की हत्या की आशंका जतायी है. हालांकि सूत्रों के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola