फरक्का पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 18 Oct 2025 5:58 PM
फरक्का थाना पुलिस ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत दो आरोपियों जलाल शेख (24) और मासूम शेख को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। कोलकाता एसटीएफ क्राइम सेल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-12 के शंकरपुर बस स्टैंड के पास जाल बिछाकर उन्हें पकड़ा। आरोपियों के पास से 1.686 किलो उच्च गुणवत्ता वाली ब्राउन शुगर बरामद हुई है। दोनों मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर के निवासी हैं और फरक्का में नशा बेचने की फिराक में थे। एसडीपीओ शेख शमसुद्दीन ने बताया कि दोनों को जंगीपुर न्यायालय में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
प्रतिनिधि, फरक्का. मादक पदार्थ विरोधी अभियान में फरक्का थाना पुलिस ने दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. फरक्का एसडीपीओ शेख शमसुद्दीन ने बताया कि कोलकाता एसटीएफ क्राइम सेल से सूचना मिलने पर एनएच-12 पर शंकरपुर बस स्टैंड के पास जाल बिछाकर जलाल शेख (24) और मासूम शेख को 1.686 किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर के निवासी हैं और फरक्का में इसे बेचने की फिराक में थे. उन्हें जंगीपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस 7 दिनों के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










