रिंची अस्पताल में एनीमिया ट्रीटमेंट सेंटर करें स्थापित : डीसी

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड में कल्याण विभाग से संचालित रिंची अस्पताल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड में कल्याण विभाग से संचालित रिंची अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, वार्ड व्यवस्था, चिकित्सा संसाधनों एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी ने उपायुक्त को विभिन्न वार्ड, ओपीडी, एक्स-रे कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी. उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि बीते एक वर्ष में अस्पताल में आए एनीमिया मरीजों का विस्तृत डेटा तैयार कर उपलब्ध करायें, ताकि क्षेत्र में एनीमिया की स्थिति का आकलन कर प्रभावी कार्ययोजना बनाई जा सके. उपायुक्त ने अस्पताल में डिलेवरी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि प्रसव एवं इलाज के लिए उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में न जाना पड़े. उपायुक्त ने अस्पताल में एनीमिया ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल करने तथा एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, बीडीओ संजय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola