शहर के सभी वाटर एटीएम सुचारू रूप से करायें संचालित : डीसी

Published by :SANU KUMAR DUTTA
Published at :16 Apr 2026 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के सभी वाटर एटीएम सुचारू रूप से करायें संचालित : डीसी

पाकुड़. समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई. शहर में स्थापित सभी वाटर एटीएम शीघ्र मरम्मत कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. बरसात को देखते हुए शहर के सभी नालों की समय पर सफाई सुनिश्चित करने को कहा, जिससे जलजमाव की समस्या से बचा जा सके. उन्होंने सभी वार्डों की सड़कों की मरम्मत कराने पर जोर दिया. निर्देश दिया कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहनी चाहिए, जहां कहीं भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो, वहां तत्काल पंप के माध्यम से पानी निकासी सुनिश्चित करायें. बैठक में कचरा संग्रहण प्लांट के नियमित संचालन पर विशेष बल दिया गया. शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों के सही ढंग से जलने और खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए पीएचईडी विभाग को लंबित जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा कर हर घर तक जल कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola