फंदे से लटका मिला वृद्ध महिला का शव, जांच शुरू
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 20 May 2026 6:05 PM
महेशपुर. देवपुर गांव स्थित एक बहियार में वृद्ध महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला.
प्रतिनिधि, महेशपुर. देवपुर गांव स्थित एक बहियार में वृद्ध महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. मृतका की पहचान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खजूरडांगा गांव निवासी 80 वर्षीय मरशुरी किस्कू के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. जानकारी मिलने पर महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआइ पुरुषोत्तम लागुरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतका के छोटे बेटे ढेना सोरेन ने बताया कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकली थी. उन्होंने बताया कि उनकी मां अक्सर अपने मायके लक्खीपोखर गांव जाया करती थी. बाद में पुलिस से सूचना मिली कि देवपुर गांव में उनका शव फंदे से लटका मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी अस्पताल भेज दिया है. मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










