झारखंड आंदोलन में दुर्गा सोरेन का था अहम योगदान : सांसद

Updated:
विज्ञापन
झारखंड आंदोलन में दुर्गा सोरेन का था अहम योगदान : सांसद

लिट्टीपाड़ा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत नेता दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गयी.

विज्ञापन

पुण्यतिथि पर दुर्गा सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत नेता दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गयी. इस अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रोडगो में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. राजमहल सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू व झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सांसद विजय हांसदा ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहे. वहीं विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि दुर्गा सोरेन हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते थे. झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को मजबूत नेतृत्व दिया था. मौके पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, अम्लान कुसुम सिन्हा (बुल्टी), प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, मतीन अंसारी आदि थे.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola