हाइटेंशन तार से डंपर में आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

Updated:
विज्ञापन
हाइटेंशन तार से डंपर में आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

पाकुड़ में मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे साइडिंग पर चिप्स अनलोडिंग के दौरान एक डंपर हाईटेंशन तार से टकराकर आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। डंपर पूरी तरह जल गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और रेलवे साइडिंग के पानी से आग बुझाई गई। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कुछ घंटों बाद काम फिर से शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर जांच भी की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ मालपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे साइडिंग में शनिवार को चिप्स अनलोडिंग के दौरान एक डंपर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वाहन में आग लग गयी. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई. कुछ ही देर में डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह चिप्स लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य चल रहा था. इसी दौरान क्रशर से चिप्स लेकर पहुंचा डंपर रैक के समीप अनलोडिंग कर रहा था. तभी उसका पिछला हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और वाहन में अचानक आग लग गयी. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद चालक ने तुरंत डंपर से कूदकर अपनी जान बचायी. रेलवे साइडिंग में उपलब्ध पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया. कुछ घंटों बाद कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया. घटना की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गयी. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola