दाता बाबा दरबार शरीफ से दानपेटी की हुई चोरी

महेशपुर थाना क्षेत्र के गढबाड़ी गांव स्थित दाता बाबा दरबार शरीफ के मुख्य द्वार से चोरी की घटना सामने आई है। दान पेटी चोरी हो गई, जिसमें लगभग 7 से 8 हजार रुपए थे। सचिव अब्दुल अव्वल को सूचना मिलने पर मजार पहुंचे तो दान पेटी गायब मिली। बताया गया कि 6 सितंबर को इसी गांव के दो नारायण मंदिरों और मजार से दान पेटी चोरी हुई। सचिव ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महेशपुर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। चोरी की इस घटना से इलाके में सुरक्षात्मक चिंता बढ़ गई है।
प्रतिनिधि, महेशपुर. महेशपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है. चोरों ने गढबाड़ी गांव स्थित दाता बाबा दरबार शरीफ के मुख्य द्वार में लगे दान पेटी की चोरी कर ली गई है. वही दाता बाबा दरबार शरीफ के सचिव अब्दुल अव्वल ने बताया कि उनको बीते कल मजार में चोरी की घटना की सूचना मिली. इसके बाद मजार में आकर देखा तो मजार के मुख्य लोहे का दरवाजा में लगे एक दानपेटी गायब है. बताया जा रहा है कि बीते 6 सितंबर को गढबाड़ी गांव स्थित दो नारायण मंदिरो के साथ-साथ मजार से भी दान पेटी चोरी हुई है. दान पेटी में करीब 7 से 8 हजार पैसा भी था. जिसको लेकर सचिव ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सोमवार को स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है. उधर महेशपुर पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




