मैट्रिक व इंटर के परिणाम में सुधार पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर के परिणाम में सुधार पर चर्चा

महेशपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई। बैठक में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के बेहतर परिणामों पर चर्चा की गई, जिसमें स्कूलों के प्रदर्शन सुधार, शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने और प्रोजेक्ट के उद्देश्य व लक्ष्यों पर विचार हुआ। परीक्षा परिणाम सुधार के लिए ठोस कदम उठाने और प्रगति निगरानी हेतु समिति गठन का निर्णय लिया गया। इस पहल से छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में प्रथम साइंस एवं आर्ट्स के तीन छात्र पुरस्कृत किए जाएंगे। सभी जिला अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में महेशपुर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में बेहतर परिणामों पर चर्चा के लिए हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई. बैठक में हाईस्कूलों के प्रदर्शन में सुधार, छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के तरीके, प्रोजेक्ट प्रकाश के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर विचार किया गया. साथ ही, परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया और प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिए एक समिति का गठन किया गया, जो प्रगति की निगरानी करेगी और सुझाव देगी. इस पहल से छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद मिलेगी. प्रथम साइंस एवं आर्ट्स के तीन छात्र पुरस्कृत किए जाएंगे. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, बीआरपी, सीआरपी सहित सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola