पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने की भोले शंकर की पूजा
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 14 Jul 2025 5:09 PM
पाकुड़िया. सावन की पहली सोमवारी पर पाकुड़िया के विभिन्न गांवों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया. सावन की पहली सोमवारी पर पाकुड़िया के विभिन्न गांवों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पाकुड़िया स्थित प्रमुख शिवालय में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गयी. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, नारियल, दूध, दही, शहद और फल अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. इसके अलावा मोंगलाबांध, फुलझींझरी, राजदाहा, चौकिसाल, बन्नोग्राम, गनपुरा, तालवा, खजुरडंगाल गांवों के शिव मंदिरों में भी भक्तों ने आस्था के साथ पूजा की. इस अवसर पर हर हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










