महेशपुर में हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन

Updated:
विज्ञापन
महेशपुर में हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें कीर्तन मंडली ने भगवान नारायण की लीला का गुणगान करते हुए पूरे मुख्यालय का भ्रमण किया। भजन और हरे राम-हरे कृष्णा के जाप से गांव और मोहल्ला भक्तिमय हुआ। मंडली ने कहा कि ऐसे आयोजन गली-गली होने चाहिए ताकि वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बने। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे, जिन्होंने प्रभु के नाम का जाप और सत्कर्म करने का संदेश दिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. महेशपुर के कीर्तन मंडली ने संकीर्तन के माध्यम से पूरे महेशपुर मुख्यालय का भ्रमण कर भगवान नारायण की लीला का गुणगान किया. कीर्तन मंडली ने लगातार हरे राम… हरे कृष्णा… का मनमोहक अलग-अलग गीतों के आधार पर भजन पेश करते हुए मुख्यालय के सभी हिंदुओ के घर-घर जाकर धूलोट कर घर सहित गांव व मोहल्ले को भक्तिमय कर दिया. कीर्तन मंडली के प्रणव घोष, कमल लेट ने कहा कि ऐसा आयोजन हर गली और मुहल्ले में होना चाहिए, ताकि भगवान राम और कृष्ण के नाम के उच्चारण से वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाए और लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा की संचार हो. हरि कीर्तन जैसा धार्मिक आयोजन लोगों को भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी में हार्दिक संतुष्टि, शांति एवं सुकून प्रदान करता है. कीर्तन मंडली ने लोगों को संदेश दिया कि बड़े भाग्य से हमें मानव जीवन मिला है. इसका सदुपयोग करना चाहिए, हमें सत्कर्म करना चाहिए तथा लोगों की भलाई करनी चाहिए, प्रभु के नाम का जाप करना चाहिए, तभी हम सभी का कल्याण संभव है. मौके पर रोहित रविदास, रिजु दास, सूक्चांद मड़ैया, बुधु भुईमाली, पिंटू मास्टर, भाग्यो रविदास, कंचन लेट, राष्मनी रविदास, अनु रविदास, अंकिता रविदास, सुरोजित लेट, अशोक लेट, कुश लेट, आयुष भगत, कमल लेट, रंजीत हालदार, सनातन घोष, राजू लेट, गौतम साहा, राजू लेट, प्रकाश लेट, चिरंजीत घोष, रंजन घोष, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola