शहरी जलापूर्ति योजना जल्द से जल्द करें पूर्ण : डीसी

Updated:
विज्ञापन
शहरी जलापूर्ति योजना जल्द से जल्द करें पूर्ण : डीसी

पाकुड़. समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा बैठक हुई. जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. शहरी जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करने को कहा, ताकि लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो सके. गर्मी को देखते हुए नलकूपों की मरम्मत में तेजी लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित जल संकट से निबटने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. खराब चापानलों की शिकायत मिलते ही त्वरित मरम्मत करने को कहा. डीसी ने चापानल मरम्मत से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश भी दिया, ताकि आमजन अपनी समस्या आसानी से दर्ज करा सकें. साथ ही विद्यालयों में निर्माणाधीन शौचालयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola