फूलझड़ी और पॉप-अप बच्चों की पसंद, बड़ों ने खरीदे अधिक साउंड के पटाखे

Updated:
विज्ञापन
फूलझड़ी और पॉप-अप बच्चों की पसंद, बड़ों ने खरीदे अधिक साउंड के पटाखे

दीपावाली के अवसर पर पाकुड़ में पटाखों की बिक्री जोरों पर है। लोग अपने घरों की सफाई, रंग-रोगन और सजावट कर चुके हैं। शहर में हाटपाड़ा से हरिणडंगा बाजार तक पटाखों की अस्थाई दुकानें लगी हैं। दुकानदारों के अनुसार, ग्रीन एवं पारंपरिक दोनों तरह के पटाखों की मांग बराबर है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं। बच्चे फूलझड़ी और पॉप पटाखे खरीदना पसंद करते हैं, जो माता-पिता सुरक्षा के कारण देते हैं। किशोर बीड़ी फटाखा, चॉकलेट बम, कदम जैसे अधिक ध्वनि वाले पटाखों की ओर आकर्षित हैं, जबकि युवा थ्री साउंड, फाइव साउंड और केन अनार जैसे पटाखे खरीद रहे हैं। पटाखों का क्रेज आम जनता में अभी भी बरकरार है।

विज्ञापन

दीपावाली पर पाकुड़ में पटाखों की बिक्री जोरों पर नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. दीपावाली को लेकर लोगों ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने के साथ-साथ रंग रोगन का भी कार्य पूर कर लिया है. इसके अलावा घरों को विभिन्न लाइटों से सजाया गया है. वहीं बच्चों और युवाओं में पटाखों की ओर भी आकर्षण देखने को मिल रहा है. इधर शहर में भी पटाखों की दुकानें भी सज चुकी है. साथ ही लोगों के लिए दुकानदार भी विभिन्न प्रकार के पटाखे उपलब्ध कराए है. इस दौरान शहर के हाटपाड़ा से लेकर हरिणडंगा बाजार तक सड़क किनारें काफी संख्या में पटाखों की अस्थाई दुकानें लगाई गई है. अस्थाई दुकानदारों की माने तो पटाखों का क्रेज लोगों में आज भी है. बताया कि ग्रीन व पारंपरिक दोनों तरह के पटाखों की मांग बराबर है. बाजार में इस बार 10 रुपये से लेकर 5 हजार तक के पटाखें उपलब्ध है. दुकानदारों ने बताया कि उम्र के हिसाब से लोगों की रूची अलग-अलग पठाखों में है. बताया कि छोटे उम्र के बच्चे ज्यादातर फूलझड़ी और पॉप पटाखें की अधिक खरीदारी कर रहे है. साथ ही माता-पिता भी बच्चों के सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उक्त पटाखें ही बच्चों को खरीदकर दे रहे है. किशोर वर्ग बीड़ी फटाखा, चॉकलेट बम, कदम सहित ज्यादा साउंड देने वाले पटाखों की ओर अपना झुकाव दिखा रहे है. वहीं युवा वर्ग थ्री साउंड, फाइव साउंड, केन अनार आदि की ओर अधिक आकर्षित हो रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola