घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पांच पर मामला दर्ज

महेशपुर. हरीशपुर गांव में गाली-गलौज एवं मारपीट का मामला सामने आया है. मामले को लेकर हरीशपुर निवासी मसलेउद्दीन अंसारी ने पांच लोगों के खिलाफ महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
प्रतिनिधि, महेशपुर. हरीशपुर गांव में गाली-गलौज एवं मारपीट का मामला सामने आया है. मामले को लेकर हरीशपुर निवासी मसलेउद्दीन अंसारी ने पांच लोगों के खिलाफ महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में वादी ने आरोप लगाया है कि 15 मई की रात करीब 10 बजे गांव के ही अलाउद्दीन अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, जमरूद्दीन अंसारी, अफरोजा बीबी एवं रजिया बीबी गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस मारपीट की. आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से किसी नुकीली वस्तु से हमला करने का प्रयास किया, जिससे वह घायल हो गये. आवेदन में घर की महिलाओं के साथ मारपीट एवं बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने वादी के आवेदन पर महेशपुर थाना कांड संख्या 73/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










