ePaper

टैक्टर के धक्के से व्यक्ति की मौत पर दर्ज हुआ मामला

Updated at : 07 Sep 2025 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
टैक्टर के धक्के से व्यक्ति की मौत पर दर्ज हुआ मामला

महेशपुर के देवपुर मिशन स्कूल के पास 2 सितंबर को शिबू हेंब्रम की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मारने से मौत हो गई। घटना के समय शिबू अपने बहनोई सिबशन किस्कु के साथ सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। शिबू शौच के लिए साइकिल से उतरा था तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारी। गंभीर घायल शिबू को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी कांहा मुर्मू ने ट्रैक्टर के मालिक-चालक के खिलाफ महेशपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर थाना कांड संख्या 150/25 के तहत मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. महेशपुर के देवपुर मिशन स्कूल के पास ट्रैक्टर की ठोकर लगने से शिबू हेंब्रम की मौत के मामले में मृतक की पत्नी कांहा मुर्मू ने थाने में ट्रैक्टर के मालिक-चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. थाने में दी गई शिकायत में उल्लेख है कि महेशपुर थाना क्षेत्र के देवपुर मिशन स्कूल के निकट, बीते 2 सितंबर को वादीनी के पति एवं महेशपुर भगवानपुर गांव निवासी शिबू हेंब्रम अपने बहनोई, सिंघना गांव निवासी सिबशन किस्कू के साथ सब्जी खरीदने के लिए शहरग्राम हटिया गया था. वे दोनों उसी दिन देर शाम लगभग 8 बजे शहरग्राम हटिया से वापस भगवानपुर गांव लौट रहे थे. देवपुर मिशन स्कूल के पास शिबू हेंब्रम शौच के लिए साइकिल से उतरा और वहीं खड़ा था, जबकि उसका बहनोई सिबशन किस्कू कुछ दूरी पर जाकर शौच कर रहा था. इसी दौरान शहरग्राम की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 17 बी 5802 था, चालक द्वारा शिबू हेंब्रम को जोरदार टक्कर मार दी गयी. गंभीर रूप से घायल शिबू हेंब्रम को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इस मामले में पीड़िता कांहा मुर्मू की लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर थाने में थाना कांड संख्या 150/25 के तहत संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola