अभ्यर्थियों ने चौकीदार बहाली प्रक्रिया पर जतायी आपत्ति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 7:16 PM
अभ्यर्थियों ने जिले में चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति पर आपत्ति जताई है. अभ्यर्थियों ने नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली करने की मांग की है.
पाकुड़. अभ्यर्थियों ने जिले में चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति पर आपत्ति जताई है. अभ्यर्थियों ने नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली करने की मांग की है. अभ्यर्थी मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. उन्होंने डीसी के नाम से आवेदन दिया. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार चौकीदार पद पर बहाली नहीं हो रही है. प्रकाशित विज्ञापन में वन थर्ड लेने की बात है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. बीट के अनुसार कट ऑफ भी तैयार नहीं किया जा रहा है. 40 वर्ष वाले को 1600 मीटर दौड़ कराया जा रहा है, जबकि यह दौड़ 18 से 25 साल तक के लिए होती है. बताया कि हम लोगों की मांग है कि चौकीदार नियुक्ति में 5 मिनट में 800 मीटर दौड़ करायी जाय. वहीं दौड़ के लिए जो मैदान चिह्नित किये गये हैं उसमें भी सुधार की आवश्यकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










