बीएसएफ के जवानों ने 20 लाख बांग्लादेशी मुद्रा किया जब्त

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 04 Nov 2025 6:22 PM

विज्ञापन

फरक्का. बीएसएफ 161वीं बटालियन की खुफिया विभाग ने मालदा जिले के कालियाचक से 20 लाख बांग्लादेशी मुद्रा से भरा एक बैग जब्त किया है.

विज्ञापन

फरक्का. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के 161वीं बटालियन की खुफिया विभाग ने मालदा जिले के कालियाचक से 20 लाख बांग्लादेशी मुद्रा से भरा एक बैग जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, सुबह जवानों के द्वारा किये जा रहे सीमा सर्वेक्षण के दौरान जवानों को एक बैग लेकर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति पर संदेह हुआ. इसके बाद जवानों ने उसका पीछा करना प्रारंभ किया. जवानों को पीछे आता देख मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र अंतर्गत वेदनापुर गांव के समीप बाइक चालक अपनी बाइक व बैग छोड़ भाग गया. जवानों ने बैग की तलाशी ली, तो उसमें 20 लाख बांग्लादेशी मुद्रा मिला. जवानों ने बांग्लादेशी मुद्रा व बाइक जब्त कर लिया. फरार व्यक्ति की पहचान के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola