बंगाल के बिजली मंत्री ने गंगा के कटाव का लिया जायजा

राज्य के बिजली मंत्री सह रघुनाथगंज के विधायक मो अखरूज्जमां ने गंगा के कटाव का जायजा लिया.
फरक्का. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सोमवार की दोपहर राज्य के बिजली मंत्री सह रघुनाथगंज के विधायक मो अखरूज्जमां ने मुर्शिदाबाद जिला के समश��रगंज प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर, धूसरपुर, शिवपुर, शिकदारपुर, प्रतापगंज, चाचंडा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों में गंगा कटाव का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक अमिरुल इस्लाम, सूती के विधायक इमानी बिश्वास, जिप अध्यक्ष रुबिया सुल्ताना, शमशेरगंज के बीडीओ सुजीत चंद्र लोध आदि मौजूद रहे. मंत्री ने बताया कि सीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया गया है. प्रभावितों के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










