लाभुक अबुआ आवास निर्माण में लायें तेजी : बीडीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2025 5:10 PM
हिरणपुर. बीडीओ टुडू दिलीप ने मंझलाडीह पंचायत में शनिवार को मनरेगा सहित विभिन्न आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.
प्रतिनिधि, हिरणपुर. बीडीओ टुडू दिलीप ने मंझलाडीह पंचायत में शनिवार को मनरेगा सहित विभिन्न आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने फूल मुर्मू, लक्खी सोरेन, मायबिटी हेंब्रम, मुनीमय मुर्मू, होपनमय सोरेन व रानी मुर्मू के अबुआ आवास का निरीक्षण किया. सभी लाभुकों को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं सोनामुनी मरांडी, मुनीमय मुर्मू व रानी मुर्मू की दीदी बाड़ी योजना का भी निरीक्षण किया. इस दौरान लाभुकों की ओर से लगाए गए साग-सब्जियों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. वहीं, बीडीओ ने रूथ मुर्मू, कार्मिला टुडू व जेम्स टुडू के बिरसा हरित ग्राम योजना के कार्यों को देखा. बिरसा हरित ग्राम योजना में रोजगार सेवक ऋषि मरांडी को एच-टेका की मरम्मत कराने, सघन घेरान के साथ-साथ इंटरक्रॉपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बागवानी सखियों की भूमिका पर जोर देते हुए उनकी सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि बागवानी सखियों को योजनाओं से जोड़ने का उद्देश्य बागवानी कार्यों की सफलता सुनिश्चित करना है. जेएसएलपीएस के बीपीएम को बागवानी सखियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










