260KM तक रेंज वाली नई देसी Electric Bike लॉन्च, बुकिंग 799 रुपये से शुरू

Avore इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च (Pic: Avore)
देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग के बीच Avore कंपनी ने दमदार रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है. 260 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली इस बाइक की बुकिंग सिर्फ ₹799 में शुरू हो गई है. जानें इसके तीन वेरिएंट EX1, EX2 और EX2S के बारे में.
देश में बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है. टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक मार्केट में कई बड़ी कंपनियां एक से बढ़कर एक धांसू ईवी लॉन्च कर रही हैं. इसी बीच एवोर (Avore) कंपनी ने भी एक दमदार रेंज वाली बाइक लॉन्च की है, जिसकी बुकिंग भी स्टार्ट हो चुकी है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है. इसे कुल 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें EX1, EX2 और EX2S शामिल हैं. कंपनी ने 'EX' का मलतब बेहतर अनुभव बताया है. आइए इसके बारे में जानते है.
Avore EX1: स्पेसिफिकेशन
एवोर एएक्स1 कंपनी का सबसे बेस मॉडल है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी गई है. इस मॉडल में 3.24kWh वाला बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किलोमीटर तक रेंज दे सकता है. इस इलेक्ट्रिक बाइक की खासियत यह है कि इसका पीक पावर 10bhp है, जिसके चलते इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है और सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. फीचर के रूप में इसमें इन-बिल्ट चार्जर, 7-इंच सेग्मेन्ट डिस्प्ले, सिग्नेचर एलईडी हेडलैंप और 4 राइडिंग मोड मिलते हैं.
Avore EX2: स्पेसिफिकेशन
एवोर एएक्स2 कंपनी का मिड वेरिएंट है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये है. यह 5kWh बैटरी के साथ आती है, जिसका बूस्टिंग रेंज 255 किलोमीटर है. इसका पीक पावर 10 bhp है, जिसके चलते इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है और सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें भी इन-बिल्ट चार्जर मिलता है जो सिर्फ 2 घंटे में बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट चार्ज कर देता है. इसके अलावा 7 इंच डिजिटल डिस्प्ले, सिग्नेचर एलईडी हेडलैंप, 4 राइडिंग मोड, ब्लूटूथ, वाई-फाई, CBS विद डिस्क ब्रेक और 5 साल की बैटरी वारंटी मिलती है.
Avore EX2S: स्पेसिफिकेशन
वहीं, इसका सबसे टॉप मॉडल Avore EX2S है, जिसकी कंपनी ने स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 1.69 लाख रुपये रखी है. इसमें भी 5kWh वाला बैटरी मिलता है, जिसकी बूस्टिंग रेंज 260 किलोमीटर है. इसका पीक पावर 14bhp है और इसका टॉप स्पीड 114kmph है. इस इलेक्ट्रिक बाइक को 0-40 kmph की स्पीड पकड़ने में 2.8 सेकंड का टाइम लगता है. इसमें भी इन-बिल्ट चार्जर है, जिससे सिर्फ 2 घंटे में 0-80 पर्सेंट बैटरी चार्ज की जा सकती है. इसके अलावा फीचर्स के तौर पर 7-इंच डिजिटल डिस्प्ले AI स्टैक के साथ, सिग्नेचर एलईडी हैंडलैंप, 6 राइडिंग मोड और डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे.
Avore e-Bike: बुकिंग और डिलीवरी
गुजरात स्थित एवोर कंपनी ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है. कस्टमर्स इसे सिर्फ 799 रुपये देकर बुक कर सकते हैं. वहीं, बाइक की डिलीवरी अगले दो महीनों में स्टार्ट हो जाएंगी.
ये भी पढ़ें: Ather से Bajaj Chetak तक, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी बैटरी लाइफ के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










