योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक

महेशपुर. जन भागीदारी अभियान सबसे दूर, सबसे पहले के तीसरे दिन बुधवार को प्रखंड की 26 पंचायतों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुई.
महेशपुर. जन भागीदारी अभियान सबसे दूर, सबसे पहले के तीसरे दिन बुधवार को प्रखंड की 26 पंचायतों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुई. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया गया तथा आमजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान ट्रांसेक्ट वॉक का भी आयोजन किया गया. इसके माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा सामाजिक जागरुकता से जुड़े मुद्दों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव, कल्याण पदाधिकारी सह पर्यवेक्षक सूरज प्रकाश सहित मुखिया, ग्राम प्रधान, सचिव एवं पंचायत ऑपरेटर आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










