स्कूली बसों में एक शिक्षक या स्टाफ की नियुक्ति जरूरी : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
स्कूली बसों  में एक शिक्षक या स्टाफ की नियुक्ति जरूरी : बीडीओ

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में सोमवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में सोमवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी विनय कुमार उपस्थित थे. बैठक में बीडीओ ने कहा कि अधिकांश स्कूल बसों में चालक और उपचालक के अलावा कोई शिक्षक या स्टाफ मौजूद नहीं रहता, जो बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है. अब से सभी स्कूलों को रोस्टर के आधार पर प्रत्येक बस में एक शिक्षक या स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करनी होगी, जो अंतिम बच्चे के बस से उतरने तक बस में मौजूद रहेंगे. वहीं पुलिस निरीक्षक ने सभी विद्यालय परिसरों एवं बाहर सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित करने, मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने और आगंतुक पंजी संधारित करने के निर्देश दिए. आगंतुक पंजी में विद्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने का कारण दर्ज करना अनिवार्य होगा. मौके पर सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं प्रभारी कल्याण पदाधिकारी केसी दास मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola