अभिवंचित बच्चे नामांकन के लिए पांच अप्रैल तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ नगर. गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अभिवंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के निशुल्क नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अभिवंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के निशुल्क नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल तक किया जा सकता है. यह नामांकन आरटीइ के तहत किया जा रहा है. इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, 40 फीसद से अधिक दिव्यांगता एवं अनाथ बच्चे, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 72,000 से कम हो, के बच्चे उठा सकते हैं. आरटीइ के तहत एलिट पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, पाकुड़, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीपीएस, संत डॉन बॉस्को, डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशपुर, कलकत्ता गर्ल्स हाइस्कूल, पाकुड़, संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुरा, महेशपुर, उर्सुलाइन मिडिल स्कूल, चंद्रपुरा, महेशपुर, निर्मला मिडिल स्कूल, देवपुर, महेशपुर में नामांकन करा सकते हैं. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट आरटीइपाकुड़ डॉट इन पर विजिट कर सकते है. बता दें कि नामांकन की तिथि अंतिम तिथि पहले 28 मार्च निर्धारित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola