ग्रामसभा में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
ग्रामसभा में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का हुआ चयन

हिरणपुर. केन्दुआ पंचायत अंतर्गत दलाईपहाड़ आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका एवं सहायिका चयन को लेकर मंगलवार को ग्रामसभा हुई.

विज्ञापन

हिरणपुर. केन्दुआ पंचायत अंतर्गत दलाईपहाड़ आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका एवं सहायिका चयन को लेकर मंगलवार को ग्रामसभा हुई. योग्यता के आधार पर सेविका पद के लिए प्रिया पहाड़िन व सहायिका पद के लिए गौरी पहाड़िन का चयन किया गया. ग्रामसभा की कार्यवाही बीडीओ सह सीडीपीओ दिलीप टुडू की उपस्थिति में संपन्न हुई. वहीं महिला सुपरवाइजर भी मौके पर उपस्थित रहीं. चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गयी. स्थानीय ग्रामीणों की भी भागीदारी सुनिश्चित की. बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में गुणवत्ता बनी रहे. ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि चयनित सेविका एवं सहायिका केंद्र के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगी.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola