प्रावि के बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजोल की दवा

Updated:
विज्ञापन
प्रावि के बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजोल की दवा

हिरणपुर. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिंदी में बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई (एल्बेंडाजोल) खिलाई गयी.

विज्ञापन

हिरणपुर. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी ��िंदी में बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई (एल्बेंडाजोल) खिलाई गयी. इसकी शुरुआत मलेरिया पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह व प्रधान शिक्षक दीपक साहा ने करायी. मलेरिया पदाधिकारी ने कृमि कैसे पनपता है और कैसे फैलता है इस पर बच्चों को जानकारी दी. उन्होंने बच्चों से कहा, खुले में शोच ना करें, आस पास साफ-सफाई रखें, फल और सब्जियों को साफ पानी में धोकर खाएं, साफ पानी ही पियें, नाखून छोटे व साफ रखें, नंगे पांव ना रहें, बाहर जाने पर जुता-चप्पल का उपयोग करें. अपने हाथों को हमेशा खाने से पहले साबुन या हेंडवाश से धोएं. इस अवसर पर 131 बच्चों को कृमि की दवा खिलाई गयी. मौके पर सहायक अध्यापिका भाग्यवती साहा उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola