लिट्टीपाड़ा चौक पर आलमगीर आलम का स्वागत

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 23 May 2026 5:30 PM

विज्ञापन

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और निशात आलम रांची से पाकुड़ लौटते समय लिट्टीपाड़ा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फैसल अजीज मदनी और मौलाना अब्दुल अजीज फैजी ने दोनों नेताओं को फूलमाला और शॉल देकर सम्मानित किया। आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर तैमूर अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा पूर्व मंत्री एवं विधायक आलमगीर आलम तथा निशात आलम के रांची से पाकुड़ लौटने के क्रम में शनिवार को लिट्टीपाड़ा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया. फैसल अजीज मदनी, उनके पिता मौलाना अब्दुल अजीज फैजी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है. मौके पर तैमूर अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola